Times Now-CNX प्री-पोल सर्वे: तेलंगाना में एक बार फिर से बन सकती है TRS की सरकार

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ और सीएनएक्स ने प्री पोल सर्वे किया है। इस प्री पोल सर्वे के नतीजे अब सामने आ चुके हैं। Times Now-CNX Pre-Poll Survey के मुताबिक तेलंगाना में एक बार फिर से टीआरएस की सरकार बन सकती है। प्री पोल सर्वे में टीआरएस को क्लियर विजेता बनने की उम्मीद जताई गई है। प्री पोल सर्वे के मुताबिक तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों में से TRS के खाते में 70 सीटें आ सकती है, जबकि माहा कुटमी के खाते में 33 और बीडेपी के खाते में 3 सीटें आ सकती है। वहीं AIMIM के खाते में 8 और अन्य के खाते में 5 सीटें आ सकती है।

 Times Now CNX Pre-Poll Survey for Telangana Is Out!

वोट प्रतिशत की बात करें तो टीआरएस के वोट प्रतिशत में इस बार 3.25% की बढ़ोतरी हो सकती है और ये 37.55% हो सकता है। वहीं कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है।

आपको बता दें कि तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है। एक ही चरण में यहां मतदान होगा है और इन सीटों के लिए मतगणना 11 दिसंबर को होगी। तेलंगाना के सियासी तस्वीर के बारे में बात करें तो इस समय तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सत्ता में है। टीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। वहीं राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां TRS ने एकतरफा जीत दर्ज की थी और कांग्रेस बड़े अंतर से दूसरे नंबर पर रही। इस बार चुनाव में टीआरएस और कांग्रेस के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और आंध्र की सत्ताधारी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी भी जोर आजमा रही है। गौरतलब है कि के. चंद्रशेखर राव ने सितंबर 2018 में विधानसभा भंग कर दी, जिससे यहां समय से 9 महीने पहले चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+