'भाई प्लीज एक आईफोन भेज दो', IPL देखने पहुंचे टिम कुक, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लिए मजे
Tim Cook की भारत यात्रा काफी खास रही। अपने ऑफिशियल काम को निपटाकर उन्होंने आईपीएल मैच भी देखा।

एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने मुंबई और दिल्ली में कंपनी के खास स्टोर का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी से मुलाकात की। वो गुरुवार को IPL मैच देखने पहुंचे। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। उस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी।
दरअसल गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का मैच था। बारिश की वजह से ये देरी से शुरू हुआ, लेकिन जब टिम कुक पवेलियन में पहुंचे, तो लोगों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर भी थीं।
कुछ लोगों ने उनका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिस पर मजेदार कमेंट की बाढ़ आ गई। बहुत से लोग उनको टैग कर फ्री में आईफोन मांगने लगे। कुछ ने उनके साथ मौजूद सोनम कपूर को ट्रोल भी किया।
Stylish Star नाम के एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि भाई प्लीज एक आईफोन घर भिजवा दो। उसके साथ उन्होंने रोने वाला इमोजी बनाया। एक ने लिखा कि टिम कुक हाथ हिलाकर एंड्रॉएड वालों को Hi बोल रहे हैं।
एक शख्स ने तो सोनम कपूर को ही ट्रोल करने की कोशिश की। उसने लिखा कि टिम कुक के दिन खराब चल रहे। एक तो वो बकवास मैच देखने पहुंचे, जबकि उनके साथ सोनम कपूर थीं। हालांकि भारत में मिले प्यार से टिम कुक काफी खुश नजर आए।
Bhaii plss ek iPhone ghar ko bhijadho 😭😭
— Stylish Star (@stylishbhaii) April 20, 2023
Hello Android walon pic.twitter.com/fq3GnDiXl5
— jetha hi🏆ler 🐦 (@sterns_haschen) April 20, 2023
Tim Cook should have rather watched RCB-CSK game to experience goosebumps
— Rolex Reddy🇮🇳✋ (@athadu_007) April 20, 2023
सोनम कपूर ने कही ये बात
वहीं सोनम कपूर ने ट्विटर पर टिम कुक और एप्पल टीम के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि आपकी यात्रा सुखद रही होगी। आप देश में एप्पल के दृष्टिकोण को प्रोत्साहित और सकारात्मक छोड़ेंगे। आपने यहां पर जो विश्वस्तर की सुविधाएं दीं, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। इस पर टिम ने रिट्वीट कर लिखा- एक अविस्मरणीय शाम के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications