Tillu Tajpuriya: तिहाड़ जेल में मारा गया गैंगस्टर, जानिये कौन था टिल्लू ताजपुरिया?

Who was Tillu Tajpuriya: तिहाड़ जेल में रॉड से मारकर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। गोगी के हमले के बाद जो नाम मास्टरमाइंड बनकर उभरा वो ताजपुरिया का ही था।

Tillu Tajpuriya

Tillu Tajpuriya: टिल्लू ताजपुरिया... वो नाम जिसे अतीक अहमद मर्डर मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर की हत्या कर दी गई।

33 वर्षीय सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया को तुरंत दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से वार किया गया था, जो कथित तौर पर योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने किया।

कौन था टिल्लू ताजपुरिया?
टिल्लू ताजपुरिया की मौत को अतीक अहमद मर्डर से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इससे पहले जानते हैं कि ये टिल्लू ताजपुरिया है कौन, जिसका तिहाड़ जेल में मर्डर कर दिया गया।

सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, वो शख्स जिसे 2016 में कई अपराधों को लेकर गिरफ्तार किया गया था। टिल्लू अलीपुर के पास ताजपुर गांव का निवासी है।

सितंबर 2021 में रोहिणी अदालत परिसर में एक अदालत कक्ष के अंदर गोलीबारी में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या में ताजपुरिया कथित रूप से शामिल था।

गोगी हत्याकांड में था शामिल
तिहाड़ जेल में 24 सितंबर को गोगी को सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था। लेकिन कोर्ट में जाने के मिनटों के ही अंदर वकीलों की पोशाक में दो बंदूकधारियों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। टिल्लू गिरोह के इन दो बंदूकधारियों को पुलिस टीम ने मार गिराया।

कौन था गोगी?
मार्च 2020 में गिरफ्तारी तक अलीपुर निवासी गोगी दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। उसके ऊपर हत्या, डकैती और जबरन वसूली के कम से केम 19 मामले दर्ज थे।

टिल्लू और गोगी की दुश्मनी
बताते चलें कि ताजपुरिया और गोगी के बीच की दुश्मनी कोई नई नहीं है। ये बात साल 2009-10 के बीच की है, तब दोनों दोस्त हुआ करते थे। लेकिन बाहरी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में चुनाव में दोनों अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन करते थे।

दुश्मनी ने 20 लोगों की ली जान
'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक, चुनाव के दौरान की ही बात है, जब दोनों के बीच मतभेद पैदा होने लगे और दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। दोनों की दुश्मनी ने साल 2013 से अब तक तकरीबन 20 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है। गोगी के हमले के पीछे भी टिल्लू मास्टरमाइंड बनकर सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में उसे चार्जशीट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+