मधुबाला की हमशक्ल बनी इंटरनेट सेंसेशन, इन तस्वीरों और वीडियो ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। वीडियो शेयरिंग एप टिपटॉक लगातार अपनी लोकप्रियता बढ़ाता जा रहा है। अगर कंटेंट की बात करें तो वो भी इस सोशल मीडिया एप पर हटकर ही मिलता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें टिकटॉक से काफी प्रसिद्धि मिली है। यहां तक कि फिल्मों और टेलीविजन के अभिनेता भी अपनी वीडियो इसपर शेयर करते रहते हैं।

madhubala

अब बात करते हैं, बॉलिवुड की उस अभिनेत्री के बारे में, जिसका नाम सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। हम बात कर रहे हैं, अभिनेत्री मधुबाला की। मधुबाला की खूबसूरती का हर कोई कायल था। जितने उनकी खूबसूरती के चर्चे उस समय थे, उतने ही आज भी हैं। यही कारण है कि आज भी मधुबाला लोगों के दिलों में जिंदा हैं। और उनकी शायरियां भी टूटे दिलों की कहानियां बयां करती हैं।

वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं

वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं

आजकल इंटरनेट पर कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जिनमें बिल्कुल मधुबाला जैसी दिखने वाली लड़की उनके गानों पर परफॉर्म करती हुई देखी जा सकती है। इस लड़की का नाम है प्रियंका कंडवाल, जिन्हें लोग मधुबाला की हमशक्ल कह रहे हैं। प्रियंका इंटरनेट की नई सेंसेशन बन गई हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं।

अभिनेताओं के हमशक्ल

अभिनेताओं के हमशक्ल

आए दिन बॉलिवुड अभिनेताओं के हमशक्ल टिकटॉक के जरिए रातों रात स्टार बन रहे हैं, अब इनमें प्रियंका कंडवाल का नाम भी जुड़ गया है। प्रियंका कई तस्वीरें और वीडियो ब्लैंक एंड वाइट शेड के साथ डालती हैं। उनके एक्सप्रेशन भी लाजवाब दिखाई देते हैं। उनकी वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मधुबाला के अंदाज में एक्टिंग

मधुबाला के अंदाज में एक्टिंग

मधुबाला जैसा दिखने की वजह से टिकटॉक पर प्रियंका के 60 हजार से अधिक फैन्स हैं। प्रियंका ने एक वीडियो फिल्म हावड़ा ब्रिज के सबसे रोमांटिक सॉन्ग पर भी बनाया है। ये गाना है, 'ये क्या कर डाला तूने...'। इस गाने को मधुबाला और अशोक कुमार पर फिलमाया गया था। इसपर प्रियंका ने बिल्कुल मधुबाला के अंदाज में एक्टिंग की है। जिसके बाद से इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

टिकटॉक की मधुबाला

टिकटॉक की मधुबाला

यही वजह है कि टिकटॉक पर प्रियंका को मधुबाला का टैग मिल गया है। लोग उनके वीडियो पर बेहद अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। उन्हें टिकटॉक की मधुबाला तक कहा जा रहा है। उनके टिकटॉक पर अधिकतर वीडियो मधुबाला पर ही हैं। इन्हें खूब लाइक किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपने कुछ वीडियो फेसबुक पर भी साझा किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+