तिहाड़ जेल में मर्डर, एक कैदी ने दूसरे कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर ली जान

तिहाड़ जेल में कैदी ने दूसरे कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर ली जान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में सोमवार को एक कैदी ने दूसरे कैदी की धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। जिस कैदी की हत्या हुई है वो कत्ल के केस में जेल में बंद था जबकि हत्यारोपी रेप के मामले में जेल में बंद है। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के मुताबिक सोमवार सुबह मोहम्मद महताब नाम के कैदी पर उसके साथी कैदी जाकिर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल मेहताब को जेल प्रशासन डीडीयू अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

tihar jail prisoner murder another prisoner with sharp weapon

जेल प्रशासन के मुताबिक, महताब 2014 से रेप के मामले में जेल में बंद था। आरोपी ज़ाकिर हत्या के मामले में 2018 से जेल में है। पुलिस ने जाकिर पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए है। देश की बड़ी और काफी सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल में हत्या ने जेल के भीतर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। धारदार हथियार कैसे कैदी तक पहुंचा, ये भी बड़ा सवाल है। जिसको लेकर जांच के बाद ही कुछ कहने की बात जेल प्रशासन कह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+