देश के सबसे बड़े जेल 'तिहाड़' में खूनी तांड़व: एक कैदी ने किया दूसरे कैदी का कत्‍ल

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश के सबसे बड़े और सुरक्षित जेल माने जाने वाले तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी। इस हत्‍या ने तिहाड़ जेल के पुख्‍ता सुरक्षा इंतजामों की कलई खोल दी है। जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक जिस कैदी का कत्‍ल हुआ है उसका नाम सलमान है।

Tihar Jail
जेल प्रशासन के मुताबिक हत्यारोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिहाड़ जेल के आला अधिकारिओं ने बताया कि प्रमोद और सलमान के बीच कुछ दिन पहले भी किसी बात को लेकर भयंकर झड़प हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस झड़प के बाद दोनों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। मगर बुधवार को फिर दोनों का आमना सामना हो गया।

दरअसल जेल कर्मचारी सलमान का मेडिकल चेकअप कराने ले गये थे। लौटते समय प्रमोदी ने चाकू से सलमान पर हमला बोल दिया। बुरी तरह से जख्‍मी सलमान को अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलमान के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। मालूम हो कि सलमान डकैती के आरोप और प्रमोदी सेंधमारी के आरोप में तिहाड़ में बंद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+