महाराष्ट्र के बाद यूपी में बाघिन की हत्या, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रौंदा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 'अवनी' के मारे जाने के दो दिन बाद ही उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर वनरेंज में एक बाघिन को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। रविवार को इस बाघिन ने एक शख्स पर हमला कर दिया था जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। शख्स की मौत के बाद लखीमपुर खीरी के किशनपुर में ग्रामीणों ने बाघिन को घेर लिया और उसे मार डाला।

tigress beaten to death and run over in lakhimpur khiri, uttar pradesh

बताया जा रहा है कि पहले ग्रामीणों ने बाघिन को ट्रैक्टर से कुचला और उसके बाद चारों तरफ से घेरकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ ने वन विभाग की टीम ने बाघिन के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाघिन को मारने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन के आंतक के कारण गांव के लोग सहमे हुए थे और उन्होंने वन विभाग से इसकी कई बार शिकायत की थी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा बाघिन को मारने के बाद एक्टर रणदीप हुडा ने ट्वीट किया, ' एक और बाघिन की निर्मम हत्या गांव वालों ने कर दी, यूपी पुलिस ने एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है, बाघिन के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके पहले, बाघिन अवनी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। अवनी की हत्या के दो दिन बाद यूपी में एक और बाघिन की हत्या ने नई बहस छेड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+