इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट पर
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। एयरलांइस कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं। जिस फ्लाइट को लेकर धमकी भरा ईमेल भेजा गया था वो मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी। धमकी मिलने के बाद ये फ्लाइट देरी से अहमदाबाद पहुंची।
Recommended Video

इंडिगो एयरलाइंस को शनिवार देर रात बम से उड़ान की धमकी मिली थी। धमकी भरे ईमेल में मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन फ्लाइट के निरीक्षण के दौरान कुछ भी नहीं मिला। हालांकि इसके बाद से मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
धमकी भरे ईमेल में इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6045 में बम होने की चेतावनी दी गई थी जो मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। उड़ान में देरी हुई क्योंकि पुलिस ने बम बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, ईमेल फर्जी निकला।
इंडिगो फ्लाइट को लेकर धमकी भरे ईमेल के सोर्स तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं एहियात के तौर पर इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इससे पहले 30 सितंबर को एक ऐसी घटना सामने आई थी जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान 173 से बम कॉल के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications