Be Alert: दिल्ली, यूपी, हिमाचल में तेज आंधी के साथ हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली। बीते बुधवार को आए रेतीले तूफान ने पूरे उत्तर भारत में काफी तबाही मचाई है, इस तूफान ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है, इसके बाद मौसम विभाग ने एलर्ट जारी करके लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी। ताजा अपडेट में कहा गया है कि मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और इससे लगे शहरों फरीदाबाद, बल्लभगढ़, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुंलदशहर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

 6 से 8 मई के बीच बारिश होने की संभावना

6 से 8 मई के बीच बारिश होने की संभावना

तो वहीं IMD हिमाचल प्रदेश के डायरेक्टर मंगल सिंह ने मीडिया को बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में 6 से 8 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और ऊना जिलों के लिए 7 और 8 मई को आंधी-तूफान और तेज हवाओं का एलर्ट जारी किया है।

रद्द हुईं अफसरों की छुट्टियां

यही नहीं यूपी समेत देश के कई राज्यों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को ही आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी जिसके बाद यूपी सरकार ने राजस्व और बिजली विभाग के अफसरों की शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी थीं।

धूल भरी आंधी का अंदेशा

पश्चिमी राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी का अंदेशा जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज गति की हवाएं और रेतीला तूफान आ सकता है, वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में सात मई को धूल भरी आंधी और गर्जन की आशंका है।

 अब तक 149 लोगों की गई जान

अब तक 149 लोगों की गई जान

आपको बता दें कि उत्तर भारत में बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने अब तक 149 लोगों की जान ले ली है। 400 से ज्यादा पशु भी मारे गए। 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के आगरा में हुई हैं, जहां से 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। इस तूफान ने भयंकर आर्थिक क्षति भी पहुंचाई है। यूपी और राजस्थान इस तूफान की वजह से सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+