Big Alert: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर से सटे इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, अगले दो घंटों में बदलेगा मौसम

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से तपते उत्तर भारत के लोगों को आज (शुक्रवार) से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक अगले दो से ढाई घंटे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआई और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार की दोपहर जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Recommended Video

    Monsoon Update: Maharashtra समेत इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना

    अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अगले 2 घंटों के दौरान सादुलपुर, लोहारू, नूंह, पलवल, औरंगाबाद, होडल, बरसाना और मैनपुरी के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होगी। मानसून को लेकर जारी की गई मौसम विभाग की एक और रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों में बिहार में मौमस करवट बदल सकता है, हालांकि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दवाब के चलते अभी पूरी तरह से ठीक-ठीक कहना जल्दबाजी होगा।

    झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा मानसून

    मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार की ओर मानसून बढ़ने की स्थितियां बन रही हैं जिसके चलते इन राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। हालांकि दो दिन पहले हुई तेज बारिश और हवा ने लोगों को कुछ राहत जरूर पहुंचाई थी।

    शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश

    शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश

    मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार की शाम बारिश की भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून भी इन इलाकों में बारिश में मददगार साबित होगा। नई दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा के साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना जताई है।

    इन स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका

    इन स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, मुज़फ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में बारिश और पंजाब , राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों पर हीट वेब की आशंका व्यक्त की है।

    अभी गर्मी करेगी और परेशान

    अभी गर्मी करेगी और परेशान

    शुकवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, इस दौरान तेज हवा चलेगी, सप्ताहंत यानी शनिवार को बारिश के भी आसार हैं तो वहीं, 15 जून से गर्मी परेशान कर सकती है, जबकि 20 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार है, जिसके कारण दिल्ली में बारिश होगी, तो वहीं जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: मानसून की दस्तक: अरब सागर के नजदीकी गुजराती जिलों में बरसे मेघ, भावनगर में साढ़े 3 इंच बारिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+