अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की आशंका, मौसम विभाग की चेतावनी
नई दिल्ली। उत्तराखंड में तूफान के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। राज्य के सभी जनपदों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी का असर राज्य के कई स्थानों में दिखने लगा है।

चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी जनपदों के कई स्थानों पर बिजली के खंबे धराशाई होने की खबर है,विभाग पहले ही उत्तराखंड में तूफान को लेकर एलर्ट जारी कर चुका है। आने वाले घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है।

तो वहीं हिमाचल के शिमला में भारी बारिश और ओले गिरने की खबर है, मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटो तक पूरी तरह से एलर्ट रहने की जरूरत है।
दिल्ली अभी भी पूरी तरह से तूफान के खौफ से मुक्त नहीं
तो वहीं दिल्ली अभी भी पूरी तरह से तूफान के खौफ से मुक्त नहीं है। अभी भी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में तूफान आने की पूरी संभावना है, विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications