Weather: देश की कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, झारखंड में 'यलो अलर्ट', जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है तो कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी का ताजा ट्ववीट कहता है कि अगले दो घंटों के दौरान आदमपुर, हिसार, हांसी, तोशाम (हरियाणा) सहारनपुर, मिलक (यूपी) भद्रा (राजस्थान) के आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग

मौसम विभाग

मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर भी खास बात कही है। उसने कहा है कि जो डीप डिप्रेशन उत्तरी ओमान और मस्कट में स्थित था वो अब कमजोर पड़ गया है। लेकिन इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

झारखंड में 'येलो अलर्ट'

झारखंड में 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं दूसरी ओर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर बना हुआ है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना दिख रही है।

इन जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

इन जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

तो वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, झारखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दक्षिण गुजरात, रायलसीमा और हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हल्की बरसात संभव है, जिसकी वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में बारिश संभव है

दक्षिण भारत में बारिश संभव है

यही नहीं स्काईमेट के मुताबिक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिसके कारण दक्षिण भारत में बारिश संभव है, इसी कारण आंध्रप्रदेश , तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है, जिसकी वजह से यहां पर भी अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+