Weather Updates: देश के कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में गर्मी चरम स्तर पर है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 12-13 अप्रैल से मौसम में परिवर्तन होगा और यहां हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है, जबकि गुजरात और राजस्थान हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं और यहां का तापमान 35-40 डिग्री तक भी जा सकता है।

पूर्वोत्तर में हो सकती है भारी बारिश

पूर्वोत्तर में हो सकती है भारी बारिश

आईएमडी ने पूर्वोत्तर के राज्यों समेत दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि असम ,मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं, अगर ऐसा हुआ तो तापमान में कमी आएगी।

Recommended Video

    Weather Updates: Jharkhand, Bangal समेत इन राज्यों में बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले लोग: मौसम विभाग

    बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले लोग: मौसम विभाग

    विभाग ने कहा है कि सर्दी-गर्मी के कारण हर इंसान को स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक रहने की जरूरत है। लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचना होगा।

    उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम

    उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम

    तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिल सकती है । आज यहां हल्की बारिश संभव है और इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में आज और कल मौसम साफ रहेगा लेकिन इसके बाद यहां आंधी-पानी का दौर एक बार फिर से शुरू हो सकता है।

    बिहार के 14 जिलों में लू की संभावना

    बिहार के 14 जिलों में लू की संभावना बनी हुई है। तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक इस दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है।

     'हीटवेव' किसे कहते हैं

    'हीटवेव' किसे कहते हैं

    आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+