Weather Updates: कुछ घंटों में दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल, ओडिशा में भी जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 27 जुलाई। आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटों में दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक, मट्टनहेल और झज्जर में आंधी-पानी की आशंका है और ओडिशा में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं, इसलिए वहां भी अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

कुछ घंटों में दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल
एचआर बिस्वास, आईएमडी भुवनेश्वर, के डायरेक्टर ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक ओडिशा में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। इसलिए हमने राज्य में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और मछुआरों से समुद्र में ना जाने की अपील की गई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी
यही नहीं यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब मे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के पांच जिलों में पहले से ही Red Alert है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार में अगले तीन दिनों तक जमकर बादल बरस सकते हैं और लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है।

बाढ़ जैसे आसार
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , कर्नाटक, तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।

कुछ हिस्सों में तेज बारिश
जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं ।












Click it and Unblock the Notifications