अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान की आशंका, इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना से जूझ रहे भारत को अब मौसम की मार सहनी पड़ रही है, उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दक्षिण और पू्र्वोत्तर के राज्यों में हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटो में यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है।

यूपी के इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान

यूपी के इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान

मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा भी चल सकती है, विभाग ने कहा है कि 30 मई तक हर रोज तापमान में थोड़ी गिरावट ही दर्ज की जायेगी, बता दें कि बुधवार को मंगलवार से थोड़ी राहत रही है, यहां पर तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अलाला पश्चिम बंगाल, बिहार ,ओडिशा, राजस्थान और नार्थ ईस्ट में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं।

असम-मेघालय भी बारिश से त्रस्त

असम-मेघालय भी बारिश से त्रस्त

जबकि स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर असम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, अकेले असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

IMD ने जारी किया है 3 दिन का अलर्ट

IMD ने जारी किया है 3 दिन का अलर्ट

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि 28, 29 और 30 मई को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी-तूफान से नुकसान की भी आंशका रहेगी। अभी पारा 40 के पार बना हुआ है लेकिन बारिश के बाद गर्मी से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली और एनसीआर का भी बदलेगा मौसम

दिल्ली और एनसीआर में भी बूंदा-बांदी होगी जिससे तापमान में थोड़ी सी राहत आएगी लेकिन इसके पहले दिल्ली को गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। राजधानी में लू को लेकर पहले ही Red Alert जारी है, दिल्‍ली में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद ही बड़ा बदलाव आ सकता है जब हल्‍की बारिश के आसार बन रहे हैं, हालांकि उस वक्त भी लोगों को उमस झेलनी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+