देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई। साउथ-वेस्ट मानसून पश्चिम भारत के साथ अब मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच चुका है, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से अगले कुछ घंटों में यूपी और एमपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर 17 और 18 जून को बारिश की उम्मीद है।

Recommended Video

    Weather Alert: देश के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा की आशंका

    मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा की आशंका

    तो वहीं आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, नगालैंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले 5 दिनों में भारी वर्षा की आशंका है।

     भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    आपको बता दें कि तय समय से एक हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और ओडिशा में दस्तक दे दी है, पिछले दो दिनों में इन राज्यों में जमकर बारिश हुई है और बारिश का ये सिलसिला अगले 48 घंटों तक यूं ही जारी रहेगा, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

    यहां पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान

    यहां पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान

    आईएमडी ने अपने कहा है कि अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

     स्काईमेट ने कही ये बात

    स्काईमेट ने कही ये बात

    तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में देश के कई शहरों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, तो वहीं दक्षिणी राजस्थान, पंजाब, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+