अगले कुछ घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के कुछ जिलों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने अनुमान जताया है कि प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या और रायबरेली जिलों के अलावा आसपास के इलाकों में अगले तीन घंटों के दौरान आज बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।

Thunderstorm and rain likely to occur next few hours in lucknow and other districts

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि मंगलवार को बादलों की आवाजाही जारी है। उमस भरी गर्मी से लखनऊ और आसपास के जिले के लोगों को अगले कुछ घंटों में राहत मिल सकती है। राजधानी में आज दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जबकि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो फिरोजाबाद का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी का 32 डिग्री और फरुखाबाद का तापमान 32 डिग्री जबकि गोरखपुर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य राज्यों की बात करें तो, उत्तराखंड में मॉनसून लगभग एक हफ्ते की देरी से पहुंचा है, मॉनसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

आज यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

सोमवार को मुंबईवासियों को राहत देने के बाद मंगलवार को मॉनसून यूपी की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई शहरों में दस्तक दे सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग का कहना है कि मॉनसून की बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है और बिजली कड़क सकती है। इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक मॉनसून पूरे भारत को कवर लेगा। देश के अधिकांश राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+