अगले कुछ घंटों में यूपी-हरियाणा के इन शहरों में आंधी-पानी की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई शहरों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, केरल में जहां रेडअलर्ट जारी है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान यूपी और हरियाणा के कुछ शहरों में आंधी-पानी की आशंका व्यक्त की है, विभाग ने कहा है कि बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, मुरादाबाद, कुरुक्षेत्र, नजीबाबाद, यमुनानगर के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है तो वहीं आज सहारनपुर, शामली,कन्नौज जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है।

आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक दिन पहले ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर, बुलंदशहर आगरा, टूंडला, नोएडा, भिवानी, पानीपत, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, नारनौल, करनाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई थी।

भारी से अति भारी बारिश होने के आसार

भारी से अति भारी बारिश होने के आसार

तो वहीं बुधवार तक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि अगले कुछ घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यहां भी होगी बारिश

स्काईमेट ने ये भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में मध्‍यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटीय इलाका, गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+