आज यूपी-दिल्ली और हरियाणा में आंधी-पानी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून अब केरल पहुंच चुका है, जिसकी वजह से केरल समेत देश के कई राज्यों में बारिश की सिलसिला जारी है, गर्मी से पीड़ित दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के अंदर इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।
Recommended Video

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, ललितपुर, झांसी, महोबा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, अलीगढ़, मथुरा, संभल, बदायूं, हाथरस, मुरादाबाद, कानपुर जिले और आसपास के क्षेत्र में अगले तीन घंटों के अंदर आंधी-पानी आ सकता है, तो वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, सोनीपत, पानीपत में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका भी जताई है।
इन जगहों पर जारी है यलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग मानसून को देखते हुए दक्षिण भारत के कुल नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, इन नौ जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर शामिल हैं, मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार इन शहरों दिन के तापमान में गिरावट के साथ बारिश हो सकती है।
कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश संभव
कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश संभव है, आईएमडी में अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, बागपत, बड़ौत, मोदीनगर, मेरठ, फतेहाबाद, आदमपुर, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, शामली, हिसार, हांसी, मेहम, भिवानी, जींद, लोहारू, सादुलपुर, पिलानी, सोहना, होडल, पलवल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और झज्जर और दक्षिण-पश्चिम के कुछ स्थानों पर और भारी बारिश की आशंका है, तो वहीं आज मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications