अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, झारखंड में Yellow Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है, मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों में यूं ही जारी रहेगा तो वहीं इस बारिश का असर आस-पास के राज्यों पर भी पड़ेगा, यानी कि बिहार में भी बारिश के आसार हैं, रांची, चतरा और देवघर में यलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं गंगीय पश्चिमी बंगाल, बिहार तथा झारखंड में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भी अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, विभाग की मानें तो इन स्थानों पर आज भी हल्की सी मध्यम वर्षा देखने को मिलेग, तो वहीं असम, मेघालय और नगालैंड में ज्यादातर स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

 दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा शुष्क

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा शुष्क

जबक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है और हो सकता है दिल्ली में बारिश अब अक्टूबर के पहले महीने में हो, बारिश ना होने की सूरत में दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और उमस का भी सामना करना पड़ेगा, विभाग ने कहा है कि राजधानी में सितंबर में अब तक सिर्फ 20.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (58.3 मिमी) की अपेक्षा 64 फीसदी कम है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि बिहार, झारखंड में मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।

12 से लेकर 13 सितंबर के बीच यहां होगी बारिश

12 से लेकर 13 सितंबर के बीच यहां होगी बारिश

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, चंदौसी, मथुरा, अमरोहा, बुलंदशहर और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जबकि हरियाणा और राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+