#Thunderstorm Alert: यूपी के इन शहरों में भयंकर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मौसम विभाग ने तूफान आने की आशंका जताई है, विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटों में यूपी के गोरखपुर, संतकबीर नगर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है, इस दौरान तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 80 किमी प्रति घंटा के बीच हो सकती है इसलिए विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

मालूम हो कि अलर्ट के बावजूद मंगलवार को आए तूफान ने बिहार, यूपी और झारखंड में जमकर तांडव मचाया था, तूफान की वजह से 39 लोग मौत के शिकार हो गए थे। सबसे ज्यादा मौतें बिहार में हुई थीं। दूसरी तरफ यूपी में भी 5 लोग तूफान की वजह से असमय मौत के शिकार हुए थे। इस तूफान में काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ था।
मानसून रहेगा नार्मल
इससे पहले मौसम विभाग ने बुधवार को एक सुखद खबर दी थी। विभाग ने कहा था कि इस बार का मानसून काफी नार्मल रहेगा, इस बार पूरे सीजन में 97% बारिश होने की उम्मीद है, जो कि खरीफ फसल के लिए वरदान साबित हो सकता है। केरल और तमिलनाडु में दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब अगला पड़ाव कर्नाटक है। भारतीय मौसम विभाग नेके मुताबिक जुलाई में सामान्य का 101 फीसदी बारिश का अनुमान है।
- यह भी पढ़ें:मौसम विभाग का अनुमान: इस बार 'इंद्र' रहेंगे मेहरबान, जमकर होगी बारिश, अन्नदाताओं में खुशी
- इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें उपचुनाव परिणाम के ताजा तरीन अपडेट्स












Click it and Unblock the Notifications