तूफान का कहर: उत्तर प्रदेश के राजपुरा में बिजली गिरने से 100 घर जलकर राख
नई दिल्ली। रविवार शाम को देश भर में आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। इस तूफान की चपेट में आया उत्तर प्रदेश का राजपुरा तहसील के संभल शहर में बिजली गिरने से करीब 100 घर जल कर राख हो गए हैं। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का गाड़ियों जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक सैकड़ों लोगों के घर जल चुके थे।

प्रशासन ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है और ना ही इस घटना में लोगों के चपेट में आने की स्पष्ट जानकारी मिल पाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड का गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
रविवार शाम को आए आंधी तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत देशभर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और भारी बारिश के चलते लोगों की जान चली गई। आंधी-तूफान की वजह से उत्तर प्रदेश में जहां 9 लोगों की जान चली गई तो वहीं दिल्ली में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications