उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आ सकता है तूफान, मौसम विभाग ने जताई आशंका
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई इलाकों में तूफान की आशंका जताई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में किसी भी समय मौसम बदल सकता है। तीनों ही राज्यों में तूफान आ सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में कल यानी गुरुवार को तूफान आने की आशंका जताई है। दूसरी ओर देश के कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस सबके बीच मौसम विभाग ने कहा है कि कई इलाकों में गर्मी का असर आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि गर्म हवाओं और लू का दौर पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी जारी रहेगा। इस बीच देश के कई इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है।

यूपी समेत कुछ राज्यों में तूफान की आशंका
इस सबके बीच मौसम विभाग ने यूपी समेत कुछ राज्यों में तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड में तूफान आ सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में कल यानी गुरुवार को तूफान आने की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है।

कई इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका
बता दें कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सोमवार रात भयंकर तूफान आया, जिसमें 35 लोगों के मारे जाने की खबर थी। इस तूफान में सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा गया, यहां 17 लोगों की जान चली गई थी। झारखंड-यूपी में भी कई लोगों की मौत हुई। इस तूफान में काफी आर्थिक नुकसान की भी सूचना मिली थी।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications