मुंबई के तीन युवक लापता, आईएसआईएस में शामिल होने का शक
मुंबई। मुंबई के मालवणी इलाके के तीन लड़कों के सीरिया और इराक में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने की खबरें हैं। ऑटो डाइवर मोहसिन शेख, ग्रेजुएट वाजिद शेख और कॉल सेंटर में काम करने वाला अयाज सुल्तान 16 दिसंबर से लापता हैं।

एटीएस के मुताबिक तीनों लड़कों के परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और शिकायत की है। इन तीनों लड़कों में एक अयाज सुल्तान पिछले दो माह से लापता हैं और एटीएस को शक है कि ये तीनों लड़के सीरिया और इराक भाग निकले हैं।
अयाज सुल्तान ने 30 अक्टूबर को अपने घर से यह क हकर निकला था कि वह पुणे जा रहा है। यहां से उसने कुवैत जाने की बात कही थी। उसका कहना था कि कुवैत की एक कंपनी से नौकरी का ऑफर आया है।
वहीं मोहसिन शेख 16 दिसंबर को यह कहकर घर से निकला कि वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा है। वाजिद शेख ने अपने घर में बताया कि आधार कार्ड में उसका नाम सही नहीं है और उसे ठीक कराने जा रहा है।
इससे पहले मई, 2014 में मुंबई के कल्याण के चार युवकों के आईएसआईएस ज्वॉइन करने और सीरिया जाने की खबरें आईथीं।
आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर से पुलिस ने आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट का काम करता था। वहीं पुणे की एक 16 वर्षीय लड़की की भी काउंसिलिंग जारी है।












Click it and Unblock the Notifications