चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में स्थित गेस्ट हॉस्टल में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की झुलसकर मौत, कई घायल

चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, यहा के सेक्टर-32 में स्थित पेइंग गेस्ट हॉस्टल में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई घायल भी हुए हैं जिन्हें राहत बचाओ टीम द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है जब आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर दमकल की गांड़ियां और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई है।

Three women dead after fire broke out at a paying guest hostel in Chandigarh

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद हॉस्टल में रही लड़कियां अपनी जान बचाने के लिए पीजी की बिल्डिंग से नीचे कूद गई जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घयल लड़कियों को नजदीक के जीएमसीएच हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक 3 लड़कियों की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है।

मृतक लड़कियों की हुई पहचान
चंडीगढ़ में हुए इस दर्दनाक हादसे में मरने वाली लड़कियों की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक आग की चपेट में आने से पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, कोटकपूरा की रहनेवाली पाक्षी और हरियाणा के हिसार की रहने वाली मुस्कान की मौत हुई है। मृतक लड़कियों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि पाक्षी पंजाब के एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा थी वहीं, रिया एक संस्थान में फ्रेंच भाषा का कोर्स कर रही थी। तीनों लड़कियों की मौत दम घुटने और जलने से हुई है। पुलिस ने तीनो लड़कियों की उम्र 20 से 21 साल के बीच बताई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस के DGP बोले-सुबह करतारपुर जाने वाला इंसान शाम को प्रशिक्षित आतंकी बन कर लौटता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+