असम के रानी वन रेंज में करेंट लगने से तीन जंगली हाथियों की हुई मौत

असम से एक दुखी भरी खबर सामने आई है। असम के कामरूप जिले में रानी वन रेंज के अंतर्गत पानीचंदा क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली के तार की चपेट में आने से तीन जंगली हाथियों की मौत हो गई, इनमें एक मादा हाथी और उसके दो बच्‍चे थे।

Three wild elephants and two calves died

कामरूप ईस्ट डिवीजन के डीएफओ रोहिणी सैकिया ने बताया कि कामरूप जिले के रानी रिजर्व फॉरेस्ट से सटे यहां आज बिजली के तार की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। डीएफओ ने बताया मौत का कारण बिजली का झटका है और यह एक दुर्घटना है जिसकी प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करेंट लगा ही माना जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि मादा हाथी अपने दो बच्‍चों के साथ बगीचे में आई और एक पेड़ को खींचने की कोशिश की जिसके कारण पेड़ बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

उन्‍होंने कहा फिलहाल हम अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं। हमारा विभाग एपीडीसीएल के भी संपर्क में हैं क्योंकि इसी तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसलिए, हमने पहले ही एपीडीसीएल से अनुरोध किया था कि जहां भी बिजली के तार लटक रहे हैं, वहां छिपे हुए तार लगाए जाएं।

बता दें पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। शुक्रवार को ये जो हादसा हुआ उसमें मादा हाथी ने एक पेड़ को खींचने की कोशिश की और इसी दौरान हाथी उसके संपर्क में आ गया और दो बच्‍चों से समेत मादा हाथी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+