VIDEO: अंग्रेजी बीट पर गांव की लड़कियों का जबरदस्त डांस, तारीफ किए बिना नहीं रह सके बादशाह
नई दिल्ली, 09 नवंबर: अगर किसी के अंदर टैलेंट है तो आज के वक्त में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसने कई लोगों को रातों-रात स्टार बना दिया। चाहे वो डांसिंग डब्बू अंकल हो या फिर 'बचपन का प्यार' गाकर सुर्खियां बटोरने वाले सहदेव। सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों को अपने सिंगिंग और डासिंग के टैंलेंट के दम पर नई पहचान मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो सामने आती है, जिसमें रियल टैलेंट साफ दिखाई देता है। अब ऐसा ही तीन बच्चियों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसको देखकर रैपर बादशाह भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए।

तीनों लड़कियों का जबरदस्त डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वक्त जिस वीडियो ने धूम मचाई है, उसमें पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर बादशाह के गाने पर गांव की तीन बच्चियां झोपड़ी के आगे डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो से आम लोगों से सेलेब्स तक की निगाहें नहीं हट रही है। इस वीडियो में तीन लड़कियां जबरदस्त डांस कर रही हैं, जो बड़े-बड़े प्रोफेशनल को टक्कर दे रही है।

नहीं देखा होगा ऐसा डांस
गांव की बच्चियों का यह वीडियो दीपक सिंघड़ के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसको अब तक 2.1 मिलियन के ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- कैसा किया तीनों बच्चों ने डांस। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चियां बादशाह के गाने Bad Boy x Bad Girl गाने की अंग्रेजी लाइन्स पर जमकर डांस कर रही हैं। डांस देखने के बाद आप भी इन लड़कियों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

बादशाह ने भी दिया रिएक्शन
वहीं खुद बादशाह ने भी वीडियो को देखने के बाद तारीफ करते हुए कमेंट किया है। कमेंट सेक्शन में सिंगर ने ताली बाजने का इमोजी पोस्ट किया है। इसी के साथ एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अमेजिंग तो दूसरे कमेंट किया यकीन नहीं हो रहा। वहीं एक और यूजर ने लिखा, अमेजिंग बच्चों आग लगा दी।

जानिए कौन हैं दीपक सिंघड़?
इन बच्चियों की पहले भी कई वीडियो सामने आ चुकी हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। बता दें कि वीडियो को शेयर करने वाले दीपक सिंघड़ भी एक डांसर हैं, जो सोशल मीडिया से काफी फेमस हुए थे। दीपक खुद भी डांस शो 'डांस दीवाने' में दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा वो गाड़ियों में भूसा भरने का काम करते हैं। साथ ही गांव के बच्चों को डांस के गुर भी सिखाते हैं। आप भी देखिए गांव की लड़कियों का शानदार डांस...(वीडियो खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications