मुंबई: बीच पर मौजमस्ती करने गए 3 छात्र समुद्र में बहे, मौत
मुंबई के दादर चौपाटी बीच पर आज तीन स्कूली लड़कों की समुद्र में डूबने से मौत गई। यह तीनों लड़के मुंबई के धारावी इलाक के रहने वाले थे जो चौपाटी बीच पर मौज मस्ती के लिए गए थे।
नई दिल्ली। मुंबई के दादर चौपाटी बीच पर आज तीन स्कूली लड़कों की समुद्र में डूबने से मौत गई। यह तीनों लड़के मुंबई के धारावी इलाक के रहने वाले थे जो चौपाटी बीच पर मौज मस्ती के लिए गए थे।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे चौपाटी बीच घूमने आए तीन छात्र, भरत हनुमंता(13), रोहित यादव(15) और अनुप यादव(16) अरब सागर की आती तेज लहरों के चलते समुद्र में बह गए।
मौके पर पहुंचे मुंबई फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तीनों लड़कों के शव को समुद्र से बाहर निकाला। इन छात्रों के मां-बाप को घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच को काफी पहले डेंजर जोन घोषित किया जा चुका है इसके बावजूद अभी तक इस बीच पर किसी लाइफगार्ड की तैनाती नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications