दिल्ली पुलिस की काली करतूत, रिश्वत में मांगे 1.5 करोड़, हुए सस्पेंड
नई दिल्ली। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो फिर आप खुद को बचाने के लिए कहां जाएंगे। दिल्ली पुलिस का ऐसा ही एक कारनामा सामने आया है, जहां पुलिस ने ही आदमी को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांग ली है। घटना सामने आने के बाद इसमे शामिल सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस के चाल-चरित्र पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

तीनों गिरफ्तार
दिल्ली के असिस्टैंट सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह, हेंड हॉस्टेबल इंदु पवात और कॉस्टेबल अजय कुमार को व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से फिरौती मांगने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से 15 करोड़ रुपए की फिरौती देने की मांग की थी। इन सभी पुलिसवालों को 4 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी पुलिसवालों पर अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज किया गया है। इन तीनों ही पुलिसवालों को मौर्या इन्कलेव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
उत्तम नगर में बंधक बनाकर रखा
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ में प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसे पुलिस वालों और पांच लोगों ने मिलकर किडनैप कर लिया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि प्रधान को किडनैप कर लिया गया था। जानकारी के अनुसार रविवार को प्रधान को तीन पुलिसवालों ने किडनैप कर लिया था। जिसे इन लोगों ने उत्तम नगर में बंधक बनाकर रखा था।
धोखाधड़ी के केस में फंसाने की धमकी
पुलिस वालों ने प्रधान की पत्नी को फोन करके धमकी दी थी कि अगर उसने 1.5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो वह उसे धोखाधड़ी के मामले में फंसा देंगे। घटना सामने आने के बाद इन तीनों ही पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज करके सस्पेंड कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- मनाली: रूसी महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications