मंदिर में आपत्तिजनक सामान फेंकने वाले शख्स की मौत, 'भगवान के प्रकोप' से बचने के लिए साथियों ने किया सरेंडर
बेंगलुरु: कर्नाटक के एक मंदिर में काफी दिनों से आपत्तिजनक चीजें मिल रही थीं। इसके अलावा मंदिर में शौच करने की भी एक घटना सामने आई। लोग आरोपियों की तलाश कर रहे थे, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इस बीच अचानक दो लोग पुजारी के पास पहुंचे और वहां गुनाह कबूल कर माफी मांगने लगे। पहले तो किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने पूरी कहानी बताई तो सबके होश उड़ गए। ये घटना अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।

टोने-टोटके में फंसा था आरोपी
आरोपियों के मुताबिक कई दिनों से वो मंगलौर के कोरगाजा मंदिर जा रहे थे, जहां पर वो दानपात्र में आपत्तिजनक चीजें डालते थे। इसके अलावा उनमें से एक शख्स ने मंदिर में शौच कर दिया। इसके पीछे का मकसद लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। साथ ही वो लोग जादू और टोने-टोटके में भी फंसे थे। आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वो घर चले गए। कुछ दिनों बाद एक आरोपी की तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टियां होनी शुरू हो गईं।

भगवान के प्रकोप का डर
पहले तो उन लोगों ने इसे सामान्य माना लेकिन कुछ दिन बाद उसी आरोपी नवाज की अकाल मौत हो गई। कुछ लोगों का तो यहां तक दावा है कि उसने खुद दिवाल में सिर पटककर जान दे दी। इसके बाद एक दूसरे आरोपी की भी तबीयत खराब हुई। फिर उन्हें भगवान के प्रकोप का डर सातने लगा और वो भागे-भागे मंदिर के पुजारी के पास पहुंचे। उन्होंने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताते हुए माफी मांगी। आरोपियों ने बताया कि नवाज ने मरने से पहले भगवान के प्रकोप की बात कही थी। साथ ही ये भी कहा था कि वो जाकर मंदिर में अपना गुनाह कबूल कर लें। जिस वजह से वो अपनी जान बचाने वहां पहुंचे।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
पूरा मामले को जानने के बाद पुजारी ने भी पुलिस को बुलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करवा दिया, जहां पर भी दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मंगलौर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार के मुताबिक नवाज ने मंदिर में शौच किया था। इसके बाद वो बीमार पड़ा और उसकी मौत हुई। जिस वजह से उसके दोनों साथियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस सीसीटीपी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही इलाके का माहौल ना बिगड़े इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
(फोटो- प्रताकीत्मक)












Click it and Unblock the Notifications