BHU: छात्रा ने बताया कि कैसे दो लड़कों ने उसके सूट में हाथ डाल दिया
Recommended Video

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छेड़छाड़ की शिकार छात्रा ने तीन पन्ने की एफआईआर में चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की ने बताया है कि कैसे मोटरसाइकिल पर सवार लड़कों ने उसे जबर्दस्ती छूआ था। उसने आरोप लगाया है कि परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी,सुरक्षा के लिए आगे आने के बजाय, पूछा कि वो और उसके दोस्त शाम 6 बजे के बाद बाहर क्यों थे?

मेरे सूट के अंदर हाथ डाला और भाग गए...
दिल्ली की रहने वाली के 21 वर्षीय छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा क्षेत्र में दौरे के पूर्व संध्या पर, 21 सितंबर को घटना शाम 6.20 पर हुई। लड़की ने एफआईआर में कहा है कि 'मैं भारत कला भवन के पास 6.20 बजे पास थी, मैंने सलवार सूट पहने हुए थे। अचानक, दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक आए और मेरे सूट के अंदर अपना हाथ डाला, वो भाग गए। अंधेरे के कारण मैं उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पहचान सकी।

जब मैं लगभग बेहोश हो गई थी...
एफआईआर में लिखा गया है कि "जब मैं लगभग बेहोश हो गई थी और रो रही थी, मेरे दोस्त गार्ड के पास थे, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया अजीब थी। उन्होंने कहा कि 6 बजे शाम के बादद हम अपने हॉस्टल कमरे के बाहर क्यों थे? उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।" एफआईआर में लड़की ने छेड़छाड़ के लिए कठोर दंड की मांग की है ताकि ऐसी घटना किसी और के साथ नहीं हो।

शिकायतकर्ता का बयान दर्ज नहीं
इस बीच, छेड़छाड़ की घटना के पांच दिन हो गए है, वाराणसी पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज नहीं किए हैं जो इस मामले में जांच शुरू करने के लिए आवश्यक है लंका पुलिस स्टेशन के प्रभारी एसआई संजीव मिश्रा ने दावा किया कि अपराध 21 सितंबर को हुआ था और अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अपने घर चली गई लड़की-पुलिस
अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एसआई संजीव मिश्रा ने कहा कि 'इससे पहले कि हम शिकायतकर्ता तक पहुंच सकें, वह 23 सितंबर को दिल्ली में अपने घर चली गई थी।' छात्राओं का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications