पाकिस्तान की नापाक हरकत, सीजफायर उल्लंघन में एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद

जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस बार जम्मू के केरी सेक्टर में गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में सेना के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं। इतना ही नहीं सीमापार से की गई इस फायरिंग में एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Three jawans killed, including an officer ceasefire violation by Pakistan in Keri jammu kashmir

भारत की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन ना करने की सख्त हिदायत के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शनिवार को दोपहर में एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। सीमापार से छुपकर की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है। यह गोलीबारी 120 इनफैंट्री ब्रिगेड केरी बटालियन में किया गया है। हालांकि भारतीय सेना ने पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। मामले की अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहीद हुए जवान मेजर प्रफुल्ल अंबादास(32), लांस नायक गुरमेल सिंह (34) और सिपाही प्रगत सिंह थे। इस दौरान भारतीय सेना के सिपाहियों ने भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों ने कहा है कि जवानों की शहादत खराब नहीं जाएगी। इसका पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया जाएगा। बता दें कि इस साल में पाकिस्तान ने 780 बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाओं में इस साल 12 नागरिकों समेत 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+