अभी भी रहस्य मंडरा रहा है कार में मरे युवकों की मौत पर

crime
नई दिल्ली। अभी भी दिल्ली में मरे तीन युवकों की मौत पर रहस्य मंडरा रहा है। पुलिस अभी तक मुख्य वजह तक नहीं पहुंच पाई है। नई दिल्ली में कुछ इस तरह तीन युवक कार में मरे मिले हैं कि आप सोच नहीं सकते। तीनों युवक दोस्त थे। अभी इस पर रहस्य ही बना हुआ है कि इन तीनों की मौत कैसे हुई। आपको बता दें कि यह मौत रहस्यमयी इसलिए बनी हुई क्योंकि मृत तीनों युवक कार में सोते हुए पाए गए। इनके शरीर पर न ही चोट के निशान हैं और न ही कार का माहोल ऐसा था कि मौत की गुत्थी सुलझा ली जाए।

दरअसल तीनों युवकों की लाश दिल्ली के आरके पुरम इलाके में खड़ी एक होंडा सिटी कार में पाई गई हैं। रात ग्यारहा बजे की घटना है। पुलिस को किसी ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। कार चालू थी, एसी भी खुला हुआ था। साथ ही तीन युवकों की लाश बड़े ही आरामदायक स्थिति में कार में पड़ी हुई थी। इससे यह अंदाजा लगाया जाना किठन था कि इनकी मौत कैसे हुई। अभी फिलहाल पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है। तीनों युवकों की मौत की गुत्थी जांच पूरी होने के बाद ही सुलझ पाएगी। आपको बता दें कि तीन युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे कंट्रोल रूम को खबर मिली कि आरके पुरम के सेक्टर-4 मार्केट में एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार खड़ी है, जिसमें कुछ युवक बेहोश पड़े हैं। पुलिस की टीम फौरन पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान लक्ष्मण, बलविंदर और निशांत के रूप में हुई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+