पंजाब: पांच दोस्तों को नहर पर नहाने पड़ा भारी, तीन की मौत, दो बाल-बाल बचे

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में पांच दोस्तों को नहर पर नहाना भारी पड़ गया। इसमें तीन युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से तीनों मृतकों के शवों को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो तीनों मृतक युवकों की आयु करीब 19-20 साल की है।

Three friends died due to drowning in the canal

जानकारी के अनुसार, मामला पंजाब के बठिंडा के गांव बीबी वाला का है। सुखदेव सिंह, दीपू, बुधराम, अजय कुमार, रवि कुमार बठिंडा के मुलतानिया रोड पर स्थित एक कार मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे। पांचों युवक जल्दी दुकान बंद कर नहाने के लिए गांव बीबी वाला के पास नहर पर आ गए। जहां पर पांचों युवकों ने नहाने के लिए नहर की झालों के पास से नहर में छलांग लगा दी। झालों के समीप पानी का बहाव तेज होने के कारण तीन युवक सुखदेव सिंह, दीपू, बुधराम पानी में बहते हुए डूब गए। जबकि उनके दो साथी अजय व रवि कुमार तैरने के कारण नहर से बचकर निकल आए।

दोनों युवकों ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। दोनों युवाओं का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में नहर में डूबे तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। एक घंटे की तलाश के बाद तीनों युवकों के शवों को नहर से निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही बठिंडा के तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

थाना कैंट प्रभारी इंस्पैक्टर नरिंदर कुमार शर्मा का कहना था कि पुलिस ने तीनों शवों को नहर से ढूंढ लिया है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+