पुणे: रसूख वाले परिवार के घर में घुसकर डकैतों ने तीन को मार डाला
लूट के मकसद से डकैत गांव के रसूख वाले एक परिवार के घर में रात के अंधेरे में घुस गए। उन्होंने सो रहे तीन लोगों को मार डाला।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में डकैतों के खूनी हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लूट के मकसद से आए डकैतों ने मुंबई-पुणे पुराने हाईवे के पास धामणे गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीनों लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस दर्दनाक हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत हो गई, बहू और पोता गंभीर जख्मी हैं, तलेगांव पुलिस स्टेशन की पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार किसी भारी वस्तु से वार करके बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

नथू फाले (उम्र 66), पत्नी सबाबाई फाले (उम्र 63) और बेटा आबा फाले (उम्र 30) की मौत हो गई है। बहू तेजश्री फाले और पोता ईश्वरी फाले गंभीर जख्मी हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सब गहरी नींद में सोए हुए थे, तब डकैतों ने चुपके से घर में प्रवेश किया और परिवारजनों पर हमला कर दिया। फाले परिवार पूरे गांव में प्रसिद्ध परिवार था। उन पर खूनी हमले से पूरा गांव सदमे और शोक में है। ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राजकुमार शिंदे और स्थानिक गुन्हे अन्वेषण टीम मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications