CRPF जवान ने अपने तीन साथियों की गोली मारकर ली जान, खुद भी गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के एक जवान ने बुधवार देर रात अपने तीन साथियों की गोली मारकर जान ले ली है। उधमपुर के 187 बटालियन के हेडक्वार्टर में ये वारदात हुई। बट्टल बालियान कैंप में किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था, जो बाद में जानलेवा साबित हुआ। 187 बटालियन के कमाडेंट हरेंदर कुमार ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि आपसी लड़ाई में तीन जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिस जवान ने इस घटना को अंजाम दिया, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

three CRPF jawan shot dead by another jawan in jammu kashmir

बताया जा रहा है कि जवान की अपने साथियों के साथ बट्टल बालियान कैंप में कुछ विवाद हो गया था. चारों जवान सीआरपीएफ की 187 बटालियन के बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी साफ नहीं हो पाया है कि चारों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

मरने वाले जवानो के नाम पोखरमल, जोगिंदर सिंह और उम्मेद सिंह हैं। ये तीनों हेड कॉन्सटेबल थे। कांस्टेबल अजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने खुद पर भी गोली चलाई। सीआरपीफ के सीनियर अफसर और पुलिस के अफसर उधमपुर के एसएसपी राजीव त्यागी के साथ मौके पर मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+