हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मेल पटरी से उतर गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालंकि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एक बार फिर से भारतीय रेल पर सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ट्रेन में सफर करना सुरक्षित है। घटना के बाद मौके पर कई सुरक्षाकर्मी पहुंच गए, जिसके बाद ट्रेन को फिर से रवाना करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications