महाराष्ट्र: बारिश के चलते गिरी स्कूल की इमारत, 3 बच्चों की मौत

इस स्कूल की इमारत काफी पुरानी थी. पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से स्कूल की इमारत गिर गई है।

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में निंबोडी में भारी बारिश की वजह से एक सरकारी स्कूल की इमारत गिर गई है। इस घटना में स्कूल के तीन बच्चों की मौत हो गई है और 32 बच्चे स्कूल के मलबे में फंसे हुए हैं जिनमें से 16 जख्मी हुए हैं। इस स्कूल की इमारत काफी पुरानी थी। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

महाराष्ट्र: बारिश के चलते गिरी स्कूल की इमारत,3 बच्चे की मौत

इस स्कूल की इमारत में 32 से ज्यादा बच्चे फंसे होने की संभावना है। इस घटना में मंथन उमेश साठे, आरती विजय निंबालकर, कैश्यब शेख, प्रज्वल सुशांत भिंगारदिवे, प्रथम अशोक पवार, सनी सुभाष साठे, गौरव कृष्णा वाघुले, संचिता संतोष भिंगारदिवे, शरद शिवाजी राठोड, नेट संजय वैरागर, शिक्षिका लीना सुभाषचंद्र पाटील, यह बच्चे घायल हुए हैं।

इस दौरान सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए तीन बच्चों की मौत हो गई है। निजी हॉस्पिटल में दो व अब सिविल हॉस्पिटल में एक बच्चे, ऐसे कुल तीन बच्चों की मौतें हुई हैं। बाकी दो बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्कूल इमारत गिरने की खबर मिलते ही जिला परिषद में खलबली मच गई थी। जिला परिषद ने तत्काल एक एम्बुलेंस निंबोडी को रवाना की थी।

महाराष्ट्र: बारिश के चलते गिरी स्कूल की इमारत,3 बच्चे की मौत

जिला परिषद की अध्यक्षा शालिनी विखे, उपाध्यक्षा राजश्री घुले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत माने, शिक्षणाधिकारी काटमोरे, स्वास्थ्य अधिकारी नागरगोजे ने घटनास्थल में जाकर घटना की जानकारी ली। मलबे में फंसे विद्यार्थियों को निकालने का काम जारी है। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार के करके निजी हॉस्पिटल और सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+