देहरादून एक्‍सप्रेस की तीन बोगियों में आग, 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

Three bogies of Mumbai-Dehradun Express catch fire, 7 charred to death
मुंबई। एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां के घोडवल स्टेशन के पास देहरादून एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गयी जिसकी वजह से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और काफी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को निकट के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 6 पुरूष और 1 महिला है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई से देहरादून जा रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की S1, S2, S3 बोगियों में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई, जिसकी वजह से यह गंभीर हादसा हुआ।

जिस समय यह हादसा हुआ है उस समय काफी यात्री सो रहे थे जिसकी वजह से हादसे में घायलों की संख्या ज्यादा बढ़ गयी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना में मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। काफी घायलों की हालत गंभीर है।

ट्रेन के 6 डिब्बों को हटाकर घोडवल स्टेशन की ओर रवाना कर दिया है। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं, यह नंबर हैं 022-23011853 और 022-23007388।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+