संसद में पेश किए खेती से जुड़े तीनों बिल किसानों को फायदा पहुंचाएंगे, कांग्रेस का विरोध राजनीति से प्रेरित: नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि खेती से जुड़े जोतीन बिल सरकार लाई है, वो तीनों किसानों को फायदा पहुंचाएंगे। बुधवार को नड्डा ने कहा, किसानों को ध्यान में रखते हुए अभी संसद में तीन बिल आए हैं, तीनों बिल बहुत दूरदृष्टि रखते हैं। ये बिल किसानों के उत्पाद का दाम बहुत तीव्र गति से बढ़ाने वाले रहने वाले हैं। साथ ही कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में ये बिल बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Recommended Video

    Agriculture Ordinance 2020 पर JP Nadda ने कही ये बात | Parliament Monsoon Session | वनइंडिया हिंदी
    किसानों की रुकावटें दूर की गईं हैं

    किसानों की रुकावटें दूर की गईं हैं

    नड्डा ने कहा कि तीनों बिल किसान के पक्ष में हैं और इनमें किसान को बाजार में दाम मिलने में जितनी भी रूकावटें थीं उनको दूर करने का प्रयास किया गया है। 'फॉर्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स' सुविधाजनक तरीके से किसान अपने उत्पाद को बेच सके इसकी व्यवस्था है। अभी उत्पाद अनाज मंडी के जरिए ही बेचा जाता है, ये सुविधा देता है कि अनाज मंडी से बाहर भी आप बेच सकते हैं और अपने दाम को तय कर सकते हैं।

    कांग्रेस का विरोध बेवजह

    कांग्रेस का विरोध बेवजह

    भाजपा नेता ने कहा कि आज कांग्रेस इनका विरोध कर रही है। हर चीज में कांग्रेस का काम हमेशा राजनीति करना है, कांग्रेस को सिवाय राजनीति के और कुछ नहीं आता। जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) अनाज मंडी के अंदर था, है और रहेगा।

    किसान कर रहे हैं भारी विरोध

    किसान कर रहे हैं भारी विरोध

    संसद के मौजूदा सत्र में कृषि से जुडे़ तीन विधेयक लोकसभा में पेश किए हैं। विपक्ष ने किसान विरोधी बताकर इनका विरोध किया है, वहीं देशभर में किसान पहले से ही इन अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार 14 सितंबर को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 लोकसभा में पेश किया। सरकार ने पांच जून 2020 को ही अध्यादेश जारी किए थे, यह तीनों विधेयक को उन संबंधित अध्यादेशों की जगह लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+