महाराष्ट्र: ATS ने गिरफ्तार किए तीन बांग्लादेशी,अलकायदा आतंकी होने का शक

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एंटी टेरोरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास से फर्जी पैन कार्ड और आधार भी बरामद किए है। एटीएस को शक है कि इनका संबंध बांग्लादेश में सक्रिय आतंकी संगठन अनसरुल्लाह बांगला (एबीटी) से है। यह संगठन अलकायदा का ही पार्ट बताया जाता है। बता दें कि तीनों को कोर्ट ने 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

three Bangladeshi nationals arrested in pune

जानकारी के अनुसार, एंटी टेरोरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को वानवाडी और आकुर्डी इलाकों से गिरफ्तार किया है। एटीएस की मानें तो तीनों संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक अवैध रुप से यहां रह रहे थे। बता दें कि तीनों बांग्लादेशी एबीटी नामक संगठन से जुड़े हैं और पुणे में रहकर अपने संगठन के दूसरे सदस्यों को मदद मुहैया कराते हैं। इसके अनुसार एटीएस की टीम ने पहले वानवड़ी में तलाशी मुहिम चलाकर एक को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार आकुर्दी में कारवाई करते हुए अन्य दो को भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि तीनों भारत सरकार के बिना किसी वैध कागजात के पुणे में अवैध रूप से राह रहे थे। गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों में से एक बांग्लादेश के शरीयतपुर जिले के बिराजकुंडी गांव और अन्य दोनों खुलना व पुष्काली जिलों के निवासी हैं। इस कार्रवाई को पुणे एटीएस के सहायक आयुक्त सुनील दरेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम जाधव की टीम ने अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+