अमित शाह की ताजपोशी से पहले हड़कंप, बीजेपी मुख्यालय के बाहर मिले संदिग्ध बैग

पढ़ें- शाह बने शंहं'शाह'
दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने तीनों बैग की जांच की। छानबीन के बाद एक पुरूष और एक महिला सामने आए और उन्होंने बताया कि वे नौकरी और घर की तलाश में सिफारिश के लिए भाजपा मुख्यालय पर किसी नेता से मिलने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि वे नई दिल्ली से आए है और बीजेपी के अधिकारियों से मिलना चाहते थे और उन्होंने बैग छोडा नहीं था, बल्कि उसे सडक किनारे रखा था। दोनों अपनी निजी समस्याओं को लेकर बीजेपी नेताओं से मिलना चाहते थे।
पुलिस दोनों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और दोनों को अपने साथ ले गई। बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह को हाल ही में जेड सिक्योरिटी सुरक्षा दी गई है। गौरतलब है कि मौका बीजेपी संसदीय दल की बैठक का था, जिसमें अमित शाह की ताजपोशी का कार्यक्रम होना था। हालांकि किसी भी तरह के खतरे से पुलिस ने इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications