एक्ट्रेस ईशा शरवानी से ठगी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी से ठगी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ईशा शरवानी अब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहती हैं। फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बता उनसे तीन लाख की ठगी कर ली गई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने ये गिरफ्तारियां की हैं।

Three Arrested For Cheating Actress Isha Sharvani in Australia

दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी को कथित तौर पर ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को साइबर क्राइम यूनिट पीआरओ ने अपने बयान में कहा, पुलिस ने एनआरआई एक्ट्रेस ईशा शरवानी से ठगी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ईशा से ठगी करने वाले आरोपियों ने खुद को ऑस्ट्रेलिया के इनकम टैक्स अफसर बताकर वेस्टर्न यूनियन और आरआईए मनी ट्रांसफर के जरिये 5700 ऑस्ट्रलियाई डॉलर (करीब तीन लाख रुपए) स्थानांतरित करवाए।

ईशा शरवानी ने 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'किसना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'किसना' के बाद वे 2007 में 'गुड बॉय बैड बॉय', 'यू मी और हम' (2008), 'लक बाय चांस' (2009) और 2017 में 'करीब करीब सिंगल' में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+