Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार ने किसानों के साथ कई दौर की वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस बीच शनिवार को किसी शख्स ने BKU नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस के पास इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Rakesh Tikait को जान से मारने की धमकी,जांच में जुटी पुलिस | वनइंडिया हिंदी
    Tikait

    BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत के सहायक अर्जनु बालियान के मुताबिक उनके पास बिहार से एक फोन आया था। जैसे ही टिकैत ने फोन उठाया वैसे ही दूसरे तरफ से शख्स ने पूछा कि हथियारों की जरूरत है क्या? बताओ कितने हथियार भिजवाने हैं? तुम्हें मारने का प्लान है। इसके बाद अर्जुन बालियान शिकायत लेकर कौशांबी थाने पहुंचे और घटना को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। सीओ इंदिरापुरम के मुताबिक आरोपी की पकड़ के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।

    बीजेपी पर लगाए थे गंभीर आरोप
    हाल ही में कुछ लोगों ने नए कानूनों का समर्थन किया था। जिस पर राकेश टिकैत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नए कृषि बिलों को समर्थन देने वाले लोग पैसे देकर लाए गए थे। चार हजार के अलावा इन किसानों को शराब की बोतलों का भी वादा किया गया था। उनको सही जानकारी भी नहीं दी गई थी कि कहां जा रहे हैं। रास्ते में उनको बैनर थमा दिए गए और बीजेपी कार्यालय में ही उनके खाने का इंतजाम हुआ।

    आंदोलन का अहम चेहरा हैं टिकैत
    भारतीय किसान यूनियन शुरू से ही आंदोलन में सक्रिय है। सरकार वैसे तो 40 किसान संगठनों से बात कर रही है, लेकिन राकेश टिकैत आंदोलन का प्रमुख चेहरा हैं। वही वक्त-वक्त पर मीडिया के सामने आकर किसानों की रणनीति को बताते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+