सिद्धू को आवाज खोने का खतरा, डॉक्टरों ने 5 दिनों तक दी आराम करने की सलाह
Recommended Video

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार रैलियों में भाषण देने के कारण पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की सेहत काफी खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें 3 से 5 दिन तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने बताया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज खोने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार भाषण देने के कारण वे अपनी आवाज खोने की कगार पर पहुंच गए हैं।

लगातार भाषण देने के कारण सिद्धू के वोकल कॉर्ड्स को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद, डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिन के कंप्लीट रेस्ट की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सिद्धू ने अधिक बोला तो उनकी आवाज जा सकती है। सिद्धू ने एक के बाद एक लगातार 70 रैलियों को संबोधित किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धू को सांस लेने का अभ्यास कराया जा रहा है। बताया जा रहा कि लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्रा करने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। डॉक्टरों ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। सिद्धू को फिजियोथेरेपी के साथ विशेष दवाएं दी जा रही हैं ताकि उनकी हालत में जल्द से जल्द सुधार हो सके।












Click it and Unblock the Notifications