'वही होगा जो नबा दास के साथ किया था', BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा को मिली धमकी

BJP Vice President Baijayant Jay Panda: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को धमकी भरा कॉल मिला है। जिसमें उनका हश्र ओडिशा के कैबिनेट मंत्री नबा दास जैसा करने की धमकी दी गई है। कथित तौर पर धमकी भरा कॉल उनके एक सहायक को आया था, जिसके बाद पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है।

Threat to Jai Panda

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा के सहायक को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि "जय पांडा के साथ वही किया जाएगा जो नबा दास के साथ किया गया था।"

मालूम हो कि इसी साल जनवरी में ओडिशा के कैबिनेट मंत्री नबा दास की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी।ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने दिनदहाड़े नजदीक से गोली मारी थी।

यह हादसा पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर शहर में हुई थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी विश्वासपात्र 60 वर्षीय नबा दास राज्य के दूसरे सबसे अमीर मंत्री थे।

वहीं धमकी भरे कॉल के बाद पार्टी ने गुरुवार (21 सितंबर) को प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस मामले की जानकारी साझा की।

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि "बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा के एक सहायक को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने धमकी दी कि "जय पांडा के साथ वही किया जाएगा जो नबा दास के साथ किया गया था। सभी डिटेल्स के साथ एक शिकायत धमकी भरे कॉल को लेकर दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।"

बीजेपी के पत्र में कहा गया है कि "क्या यह वास्तविक खतरा है या एक किशोर शरारत थी, यह निर्धारित करना हमारे लिए संभव नहीं है। चूंकि इस तरह के मैसेज को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, इसलिए धमकी भरे कॉल के सभी विवरणों के साथ कल दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+