संघ का कार्यक्रम- पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर एक्शन नहीं

नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) आगरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शिविर चल रहा है जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पहुंच रहे हैं। पर ताजनगरी और इसके आसपास रहने वाले संघ से जुड़े लोग नाराज इस बात से हैं कि पिछले दिनों संघ के यहां पर हुए एक कार्यक्रम में कुछ उपद्रवी मुसलमानों ने हमला कर दिया था।

माहौल बेहद गंभीर

मालूम चला है कि उन्होंने वहां पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जाहिर है, इसके चलते वहां पर माहौल बेहद गंभीर हो गया था।

अभद्रता भी की

आगरा संघ से जुड़े हुए स्वामीजी देवेन्द्र ने बताया कि उन लफंगों ने संघ के स्वयं सेवकों के साथ अभद्रता भी की । इस घटना की तहरीर पुलिस को भी दे दी गयी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

दंगे भड़काने की साजिश

स्वामीजी देवेन्द्र कहते हैं कि ऐसा लगता है की यह सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ सिरफिरे लोग प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं। इस बीच, शुक्रवार को हो रहे संघ के कार्यक्रम में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है ताकि फिर से कुछ सनकी लोग गड़बड़ न फैला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+