Jawed Habib Row: सामने आई वीडियो वाली महिला, कहा-' जावेद हबीब ने किया मिसबिहेव अब तो ...'

नई दिल्ली, 06 जनवरी। देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें बॉयकाट करने की मांग की जा रही है। इसके पीछे यूजर्स के पास एक वाजिब वजह है, दरअसल वायरल वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि जावेद हबीब बाल काटते हुए पानी का इस्‍तेमाल न करके अपने थूक का इस्‍तेमाल करते हैं। वीडियो में वो एक महिला का बाल काट रहे हैं औैर जब उन्हें वहां पानी नहीं मिलता है तो वो उस महिला के बाल पर थूक देते हैं। जिसके बाद से ही जावेद हबीब लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

Recommended Video

    Iss Thook Mein Jaan Hai: सामने आई वीडियो वाली महिला, कहा-' जावेद हबीब ने किया मिसबिहेव अब तो ...'
    जावेद हबीब ने महिला की बाल पर थूका

    जावेद हबीब ने महिला की बाल पर थूका

    वायरल वीडियो में जावेद हबीब की इस हरकत पर जहां लोग काफी तालियां बजा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिस महिला के बाल काटे जा रहे हैं, वो थोड़ी सी असहज लग रही हैं। अब वो खुद लोगों के सामने आई हैं और इस पूरे प्रकरण का सच बयां किया है। महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना वीडियो अपलोड करते हुए जमकर जावेद हबीब पर गुस्सा निकाला है।

    'नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं कटाऊंगी'

    'नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं कटाऊंगी'

    वीडियो में महिला कह रही हैं कि ' हैलो दोस्तों, मेरा नाम पूजा गुप्ता है, वंशिका ब्‍यूटी पार्लर नाम से मेरा पार्लर है, मैं बड़ौत की रहने वाली हूं,कल मैंने जावेद हबीब सर का एक सेमिनार अटेंड किया। उन्‍होंने स्‍टेज पर मुझे हेयर कट के लिए इन्‍वाइट किया, उन्होंने मिसबिहेव किया, उन्‍होंने ये दिखाया कि अगर पानी न हो तो थूक से भी हेयर कट करवा सकते हो। तो मैंने वो हेयर कट नहीं कराया। मैं अपने गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से बाल नहीं कटाऊंगी।'

    जावेद के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात

    जावेद के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात

    पूजा का ये वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर जावेद हबीब को कोस रहे हैं। कुछ यूजर्स ने जावेद के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही हैं तो कुछ कह रहे हैं कि जावेद हबीब कितना बेशर्म इंसान है। वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर का है।

    क्या है वीडियो में?

    क्या है वीडियो में?

    वीडियो में जावेद हबीब एक महिला को कुर्सी पर बैठाकर उसकी कंघी कर रहे हैं। तभी वो वहां के दर्शकों से कहते हैं ध्यान से देखो। फिर वो कहते हैं कि इनके बाल गंदे हैं, क्योंकि शैंपू नहीं किया। ध्‍यान से सुनो, और अगर पानी की कमी है न .... (ये कहते ही महिला के बालों में थूकते हैं), अरे इस थूक में जान है'। इसमें कोई शक नहीं कि ये वीडियो बेहद ही घिनौना है। फिलहाल इस प्रकरण पर जावेद हबीब का कोई बयान सामने नहीं आया है।


    कौन हैं जावेद हबीब?

    जावेद हबीब देश के टॉप हेयर स्टाइलिस्ट हैं। वो हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के मालिक हैं, जो भारत के 115 शहरों में 850 से अधिक सैलून चलाते हैं। देश के अधिकाशं शहरों में उनकी फ्रेंचाइजी पर सैलून चलते हैं।वह टाइम्स और फोर्ब्स पत्रिका में छपने वाले एकमात्र हेयर स्टाइलिस्ट भी हैं। जावेद हबीब ने अप्रैल 2019 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+