सेना के जवान की ये कविता सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा आपका सीना
देश के लिए कुछ करना है, ये ठान के खड़ा हूं... बंदूकों के आगे यारों, सीना तान के खड़ा हूं... सुकून से सोता है वो देश ये मानकर, कि इस सरहद पर बीएसएफ का कोई जवान खड़ा है...
नई दिल्ली। सीमा पर 18 सितंबर को हुए उरी हमले में करीब 19 जवान शहीद हो गए थे, इसके बाद से ही पूरे देश में सीमा पार से हो रहे आतंकवाद को लेकर एक गुस्सा देखने को मिल रहा है।

भले ही इसका बदला भारत ने पाकिस्तान की धरती पर चल रहे 7-8 आतंकी कैंपों को सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए नेस्तनाबूत करके ले लिया है, लेकिन देश के सैनिकों के शहीद होने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है।
इस समय के दौरान सेना के बहुत से जवानों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा दिखाया है। हाल ही में एक भारतीय सेना के जवान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने एक कविता गाई थी, जिसके बोल थे- कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा।
अब बीएसएफ के एक अन्य जवान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान एक सेना के जवानों की बहादुरी और उनके दिल में देशप्रेम को दिखा रहा है। इंटरनेट पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा बीएसएफ के जवान का नाम राघवन सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। बीएसएफ का यह जवान उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर गार्ड है।
बीएसएफ का जवान इस वीडियो में कह रहा है- देश के लिए कुछ करना है, ये ठान के खड़ा हूं... बंदूकों के आगे यारों, सीना तान के खड़ा हूं... सुकून से सोता है वो देश ये मानकर, कि इस सरहद पर बीएसएफ का कोई जवान खड़ा है...












Click it and Unblock the Notifications