Deepveer Wedding: शेरवानी में रणवीर सिंह की तस्‍वीर हुई वायरल लेकिन....

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अधिकारिक फोटो का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि इस शादी से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है लेकिन फिर भी कल शाम से अभी तक सोशल मीडिया पर बहुत सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें दीप-वीर की शादी का बताया जा रहा है, इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक सोलो फोटो सुर्खियां बनी हुई हैं, जिसमें रणवीर सिंह सफेद शेरवानी में दिख रहे हैं।

ये फोटो फिल्मफेयर की ओर से शेयर की गई है

ये फोटो फिल्मफेयर की ओर से शेयर की गई है

ये फोटो फिल्मफेयर की ओर से शेयर की गई है लेकिन ये फोटो शादी की ही है, ये नहीं बताया गया है, हालांकि शेरवानी सफेद रंग की है और इस पर गोल्डन रंग के मयूर की नक्काशी वाला काम है, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने ही तैयार किया है।

दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को

दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को

आपको बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

 साल 2013 से साथ हैं दीप-वीर

साल 2013 से साथ हैं दीप-वीर

आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।

तीन-तीन हिट फिल्में

तीन-तीन हिट फिल्में

लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

देखें वायरल तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+